भारत

जुए के फड़ पर बड़ी दबिश, 30 जुआरी गिरफ्तार; 4.52 लाख रुपये नकद बरामद

SHIDDHANT
4 Oct 2026 10:55 PM IST
जुए के फड़ पर बड़ी दबिश, 30 जुआरी गिरफ्तार; 4.52 लाख रुपये नकद बरामद
x
जुआरी गिरफ्तार
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में देहात कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर बी-ब्लॉक में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 30 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही 4 लाख 52 हजार 400 रुपये नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद की गई हैं। वहीं मामले में कथित मुख्य सरगना शकील खान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से शास्त्री नगर बी-ब्लॉक में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर शनिवार शाम पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।
इस कार्रवाई में देहात कोतवाली के साथ नयागांव, बरोही और साइबर थाने की टीम शामिल रही। पुलिस के अचानक पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 30 लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान मौके से 4 लाख 52 हजार 400 रुपये की नकदी और ताश की चार गड्डियां बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी रकम का दांव लगाया जा रहा था। जुए से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान कथित रूप से जुए का संचालन करने वाला मुख्य सरगना शकील खान मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और उससे जुड़े संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए का यह फड़ कितने समय से संचालित किया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। एक साथ 30 लोगों के पकड़े जाने और लाखों रुपये नकद बरामद होने के बाद यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Next Story