भारत

बिजली का बड़ा ब्लैकआउट: 7 बिजली घर ठप रैपिड मेट्रो भी रुकी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

SHIDDHANT
22 May 2026 10:44 PM IST
बिजली का बड़ा ब्लैकआउट: 7 बिजली घर ठप रैपिड मेट्रो भी रुकी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
x
देखे Video
Gurugram गुरुग्राम: शुक्रवार रात बड़ा बिजली संकट देखने को मिला जब सेक्टर-72 स्थित 220 केवीए बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। इस तकनीकी खराबी के कारण शहर के 7 बिजली घर एक साथ बंद हो गए और कई सेक्टरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। प्रभावित बिजली घरों में सेक्टर-15, सेक्टर-38, सेक्टर-44, सेक्टर-46, सेक्टर-52, सेक्टर-56 और मारुति का 66 केवीए बिजली घर शामिल हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े सेक्टरों में अंधेरा छा गया और लोग रातभर परेशान रहे।




इस बिजली संकट का असर गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो सेवा पर भी पड़ा। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मेट्रो करीब एक घंटे से अधिक समय तक ठप रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की मरम्मत में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है, जिसके बाद ही सप्लाई बहाल होने की संभावना है।
इधर शहर में भीषण गर्मी ने स्थिति और खराब कर दी है। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात में भी उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी और बढ़ते बिजली लोड के बीच गुरुग्राम में कई जगहों पर बिजली ढांचे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
Next Story
null