
x
मामले का रिकॉर्ड पुलिस के पास
West Bengal. पश्चिम बंगाल। मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में बम बरामद किए गए हैं। जिले के सागरपाड़ा, डोमकाल, रानीनगर, लालबाग गुधिया, इस्लामपुर और खड़ग्राम इलाकों में छापेमारी के दौरान कुल 45 सॉकेट बम और 5 स्ट्रिंग बम बरामद किए गए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुर्शिदाबाद एसपी कुमार संजय राज ने बताया कि पिछले दिनों डोमकाल और रानीनगर में बम विस्फोट के कारण दो मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में बम बनाने और विस्फोट करने के मामलों का लंबा इतिहास रहा है। पुलिस ने पिछले दो महीनों में जिले भर के कई लोगों की सूची तैयार की है, जिनका बम बनाने, विस्फोट करने या बारूद लाने से संबंध है। इन लोगों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और हर पुलिस चौकी में सूची सर्कुलेट की गई है।
एसपी ने बताया कि डोमकाल थाना क्षेत्र के रायपुर अंचल में विशेष रूप से बम बनाने और विस्फोट करने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें कौन-कौन इसमें इंवॉल्व है और हमारे पास इस इलाके के सभी संलिप्त लोगों की जानकारी है। 2018 के पंचायत चुनाव से लेकर अब तक हुए हर मामले का रिकॉर्ड पुलिस के पास है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि जो भी लोग बम बनाने, विस्फोट करने और बारूद लाने के काम में जुड़े हैं, वो तुरंत ही इसे बंद कर दें।
पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर इलाके को बम-मुक्त करना प्राथमिकता है। यदि कोई बम के साथ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उसे रिमांड पर लिया जाएगा और जेल से बाहर नहीं छोड़ा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कोलकाता से सरकारी वकील बुलाकर विशेष ट्रायल कराया जाएगा। बम स्क्वॉड की टीमें पूरे जिले में सक्रिय रहेंगी और मोहल्ला-गली स्तर तक सतर्कता बढ़ाई जाएगी।
Tagsमुर्शिदाबाद पुलिसबम बरामदगीसॉकेट बमस्ट्रिंग बमगिरफ्तारियांबम विस्फोटसुरक्षाचुनाव सुरक्षाबारूदबम स्क्वॉडजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





