भारत

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Oct 2025 5:56 PM IST
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
x
पकड़े गए पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है.
ग्रेटर नोएडा: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना कासना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के जखीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
थाना कासना पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली कि ग्राम डाढा सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में पटाखे लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए प्रमोद कुमार (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम डाढा, थाना कासना को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कार भी बरामद की गई, जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से संग्रहित पटाखे मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 9(ख)(1) बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लाखों के पटाखे पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार अवैध तरीके से इन पटाखों की बिक्री करने वालों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story