भारत
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना वैध दस्तावेज के रह रही युगांडा की 2 महिला नागरिक गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Sept 2026 1:15 PM IST

x
नई दिल्ली: द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही दो विदेशी महिला नागरिकों को पकड़ा है। पकड़ी गई दोनों महिलाएं युगांडा की नागरिक हैं और लंबे समय से वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रही थीं।
पुलिस के अनुसार, द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर और एसीपी डाबड़ी के पर्यवेक्षण में विदेशियों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन विदेशी नागरिकों का पता लगाना है जो अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं और साथ ही उन विदेशियों की जांच करना है जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसी अभियान के तहत उत्तम नगर थाने के एसएचओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एसआई जॉनी कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विनोद और हेड कॉन्स्टेबल सुनीता शामिल थीं, जिन्होंने एसएचओ उत्तम नगर के नेतृत्व और एसीपी डाबड़ी के मार्गदर्शन में उत्तम नगर इलाके में विदेशी नागरिकों की जांच और सत्यापन का काम शुरू किया।
पुलिस टीम ने पहले स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और तकनीकी निगरानी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तम नगर इलाके से दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान डोरीन एम्पुरिरे और गोर्रेट अडोंग के रूप में हुई है और दोनों युगांडा की नागरिक हैं।
गिरफ्तारी के बाद जब इन महिलाओं से विस्तार से पूछताछ की गई तो वे भारत में अपने रहने को लेकर कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर पाईं। उनके पास न तो वैध वीजा था और न ही कोई अन्य दस्तावेज जिससे यह साबित हो सके कि वे कानूनी रूप से भारत में रह रही हैं।
पूछताछ और सत्यापन के बाद दोनों विदेशी नागरिकों को दिल्ली के एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के सामने पेश किया गया। एफआरआरओ कार्यालय द्वारा उचित सत्यापन के बाद दोनों को हिरासत केंद्र सेवा सदन, शहजादा बाग, सराय रोहिल्ला, दिल्ली भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई विदेशी नागरिकों के खिलाफ भारत में अवैध रूप से रहने के लिए कानून के अनुसार आगे की कानूनी और निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। द्वारका जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





