भारत

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में गांजा और शराब तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Aug 2025 5:09 PM IST
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में गांजा और शराब तस्कर गिरफ्तार
x
पुलिस ने अलग-अलग थानों की टीमें बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए.
नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा व शराब की तस्करी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों की टीमें बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए।
पहली कार्रवाई में थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले आरोपी रोहित सिंह (निवासी गोंडा, वर्तमान पता असगरपुर, सेक्टर-128) को सेक्टर-88 नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में थाना फेस-2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में थाना फेस-1 पुलिस ने गांजा तस्कर मानिक चौधरी (निवासी सेक्टर-10 जे.जे. कॉलोनी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
तीसरी कार्रवाई में थाना बीटा-2 पुलिस ने रियान गोलचक्कर के पास से गांजा बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शुभम कुमार, साहिल कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 2 किलो 440 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। जांच में पता चला कि आरोपी ओडिशा से गांजा सस्ते दामों पर लाकर दिल्ली-एनसीआर में छोटे पैकेट बनाकर बेचते थे। आरोपी विशाल पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
चौथी कार्रवाई में थाना सेक्टर-113 पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को एफएनजी रोड, सेक्टर-115 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में महेंद्र सिंह, सोनू उर्फ फैज अहमद और अमन खान शामिल हैं। इनके कब्जे से 5 पेटी विदेशी शराब (कुल 60 बोतल) और तस्करी में इस्तेमाल वैगनार कार बरामद की गई।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बताया कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नशे के अवैध धंधे में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगामी दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story