भारत
बड़ा विमान हादसा: PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे, हालातों का ले रहे जायजा
jantaserishta.com
13 Jun 2025 8:55 AM IST

x
देखें वीडियो.
अहमदाबाद: एअर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजनों की सहायता के लिए सहायता केंद्र स्थापित किया है. भारत और विदेश के लिए हॉटलाइन नंबर जारी की गई. भारत के भीतर से 1800 5691 444 और भारत के बाहर से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं. अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एअर इंडिया के विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे.
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया AI-171 विमान हादसे के घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है. टीम मलबे की जांच करेगी ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. घटना के जांच के लिए कई केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हैं.
Tagsअहमदाबादअहमदाबाद प्लेन क्रैशप्लेन क्रैशएयर इंडिया विमान हादसाAhmedabadAhmedabad plane crashplane crashAir India plane crash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





