भारत

हादसा टला...रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

jantaserishta.com
3 Sept 2026 4:32 PM IST
हादसा टला...रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर
x
पढ़ें पूरी खबर.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रामगंज थाना क्षेत्र के छिड़ा गांव के पास रेलवे विभाग की लापरवाही सामने आई. गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, अयोध्या से प्रयागराज की तरफ जा रही एक मालगाड़ी के आधा दर्जन से अधिक डिब्बे और गार्ड का केबिन चलती ट्रेन से अलग हो गए. कपलिंग सही तरीके से न जुड़ने या चलते-चलते खुल जाने की वजह से यह हादसा हुआ.
लगभग एक किलोमीटर आगे जाने के बाद ड्राइवर को घटना की भनक लगी. इसके बाद इंजन को वापस लाकर छूटे हुए डिब्बों को दोबारा जोड़ा गया और ट्रेन को आगे रवाना किया गया. कपलिंग खुलने के बाद मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा और अन्य बोगियां पीछे छूट गईं, जबकि इंजन करीब एक किलोमीटर आगे निकल गया. गनीमत रही कि पीछे से कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया.
स्टेशन अधीक्षक केपी मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो लगभग 24 घंटे पुराना, 1 तारीख का है. संभवतः कपलिंग सही से न जुड़ने या चलते-चलते खुल जाने की वजह से डिब्बे अलग हुए थे. सूचना मिलने के बाद डिब्बों को जोड़कर ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story