भारत

मजदूर यूनियन के बड़े नेता की हत्या, कई गोलियां चली

jantaserishta.com
8 Jan 2023 12:47 PM IST
मजदूर यूनियन के बड़े नेता की हत्या, कई गोलियां चली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मजदूर यूनियन लीडर की हत्या कर दी गई. हत्यारों ने पहले तो नेता का गला रेता फिर उनको कई गोलियां मारीं. शनिवार रात हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मृतक मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा कोयला मजदूर यूनियन के नेता थे.
दरअसल, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र मे यह घटना हुई है. शनिवार रात को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के नेता रमेश विश्वकर्मा पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे थे. इसी दौरान चार युवक कार्यालय पहुंचे और रमेश विश्वकर्मा के बारे में पूछा.
यह बात रमेश को पता लगी तो वह भी उन लोगों से मिलने के लिए. तभी चारों आरोपियों ने रमेश के पकड़ और कमरे में ले गए. पहले तो सभी ने बेरहमी के साथ रमेश का गला रेता फिर उनके शरीर पर कई गोलियां दाग दी. रमेश की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले.
घटना की जानकारी पुलिस को लगी. मौके पर पहुंची पुलिस को कार्यालय से एक देशी कट्टा बरामद हुआ. एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार ने कहा कि हत्या किस वजह से हुई है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. साथ ही उन्होंने कहा है कि रमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.
मजदूर नेता की नृशंस हत्या के बाद माहौल गर्माया हुआ है. घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किन कारणों के चलते की गई है. राजेश की हत्या के पीछे किसके हाथ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story