भारत

जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ी चोट, 36 घंटे में 5 दहशतगर्द ढेर, थे IED एक्सपर्ट और रिक्रूटर

jantaserishta.com
26 Dec 2021 8:20 AM IST
जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ी चोट, 36 घंटे में 5 दहशतगर्द ढेर, थे IED एक्सपर्ट और रिक्रूटर
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर नाम के आतंकी संगठन के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल के मुताबिक, यह आतंकवादी बिजबेहारा पुलिस थाने के एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या में शामिल था। मारे गए आतंकवादी की पहचान फहीम भट्ट के तौर पर हुई है जो कादीपुरा इलाके का रहने वाला था। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एनकाउंटर और उसमें मारे गए आतंकी की सूचना दी। इससे पहले शनिवार को ही अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकी ढेर किए गए थे। इनमें से दो अंसार गजवा-उल-हिंद के तो दो लश्कर एक तैयबा के आतंकवादी थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के चौगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा, ''तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। हालांकि, आतंकवादियों ने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी।''
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव बाद में मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपुरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा, ''पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा।''
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार एवं गोला बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए रिकार्ड में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के हरदुमीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने दोनों की पहचान नदीम भट और रसूल उर्फ आदिल के रूप में की। उन्होंने कहा कि रसूल आईईडी का जानकार था।
उन्होंने ट्वीट किया, ''वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एयूजीएच से जुड़े थे। दो एके राइफल बरामद की गई हैं। दोनों आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड फेंकने सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे।'' पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये आतंकवादी अंसार गजवा-उल-हिंद (एजीएच) से जुड़े थे और पुलिस तथा सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों पर आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड हमलों सहित कई आतंकी वारदात में शामिल समूहों का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो एके सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story