भारत

बड़ी वारदात: दो छात्र समूहों के बीच हिंसक झड़प, ताबड़तोड़ गोलियां चली

jantaserishta.com
1 Jun 2022 6:05 PM IST
बड़ी वारदात: दो छात्र समूहों के बीच हिंसक झड़प, ताबड़तोड़ गोलियां चली
x

चंडीगढ़: पंजाब में आए दिन विवाद के दौरान गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं. अमृतसर में बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ. यहां खालसा कॉलेज फॉर वूमन के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे. दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चल गईं.

जानकारी के मुताबिक इस हिंसक झड़प में दो युवकों को गोली लग गई, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है.
इंस्पेक्टर राजविंदर कौर के मुताबिक किसी युवती की वजह से झगड़ा होने आशंका है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ करवाई की जाएगी.
खालसा कॉलेज के बाहर जिन दो गुटों में झगड़ा हुआ है, इनमें एक गुट जंडियाला और दूसरा बटाला का है. उधर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story