भारत
हाइब्रिड गांजा तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पता चला, 7.97 करोड़ के गांजे के साथ भाई-बहन अरेस्ट
jantaserishta.com
13 Feb 2026 10:24 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
अहमदाबाद: अहमदाबाद एसओजी ने बैंकॉक से अहमदाबाद तक हाइब्रिड गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 7.97 करोड़ रुपये के गांजे के साथ एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि युवती ने ड्रग माफिया के कहने पर राजस्थान के युवकों की एक टोली तैयार की थी, जिन्हें गांजा खरीदने और लाने के लिए बैंकॉक भेजा गया था.
एसओजी के मुताबिक, आरोपी युवती जिया प्रजापति नवंबर 2025 में बैंकॉक घूमने गई थी. वहां उसकी मुलाकात सूरत के रहने वाले मिलन वाघासिया से हुई. दोनों की दोस्ती हो गई. गुजरात लौटने के बाद मिलन ने जिया की पहचान अहमदाबाद निवासी अरमान जोशी से कराई.
अरमान ने जिया को बैंकॉक से हाइब्रिड गांजा लाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन जिया ने इनकार कर दिया. इसके बाद अरमान ने उसे कमीशन का लालच दिया और कहा कि वह ऐसे लोगों को ढूंढे जो गांजा ला सकें. इसके बाद जिया ने अपने चचेरे भाई चेतन की मदद से राजस्थान के चार युवकों को तैयार किया. इनमें नाथद्वारा निवासी गोपाल सोलंकी और उमेश सोलंकी, तथा बांसवाड़ा निवासी प्रशांत कलाल और भुवनेश बुनकर शामिल थे. इन्हें जनवरी में बैंकॉक भेजा गया.
करीब एक महीने पहले मुंबई लौटते समय भुवनेश को मुंबई एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में हाइब्रिड गांजा के साथ पकड़ लिया गया. जिया ने मिलन और अरमान के जरिए उसे छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन एनडीपीएस मामले में रिहाई नहीं हो सकी.
इसके बाद जिया ने बाकी युवकों से गांजा अपने पास रख लिया और कहा कि वह तभी माल देगी, जब भुवनेश को छुड़वाया जाएगा. जब भुवनेश रिहा नहीं हुआ तो जिया ने गांजा बेचने का फैसला किया और ग्राहक तलाशने लगी. ग्राहक मिलने से पहले ही अहमदाबाद एसओजी ने कार्रवाई करते हुए जिया और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में छह अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
Tagsअहमदाबाद एसओजीबैंकॉकअहमदाबादहाइब्रिड गांजा तस्करीAhmedabad SOGBangkokAhmedabadHybrid Ganja Smuggling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





