भारत

शादी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, चौथे दिन दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार

SHIDDHANT
20 May 2026 12:26 AM IST
शादी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, चौथे दिन दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार
x
दलाल के जरिए शादी कर युवक से लाखों की ठगी
Chhatarpur छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजावर निवासी सोनू पाठक के साथ कथित तौर पर दलालों ने धोखाधड़ी कर उड़ीसा की एक युवती से शादी कराई, जो बाद में जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक सोनू पाठक ने शादी कराने के लिए दलाल को करीब डेढ़ लाख रुपये दिए थे। इसके बाद 14 मई को नरसिंह मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। परिवार में नई दुल्हन के आने से खुशी का माहौल था।
लेकिन शादी के मात्र चार दिन बाद ही स्थिति बदल गई। आरोप है कि नवविवाहिता ने पहले तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और 18 मई को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, दुल्हन घर से करीब 3 से 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भाग गई। घटना के बाद परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद सोनू पाठक अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने
मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इस घटना को शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अब कथित दलाल और फरार युवती की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Next Story