भारत

फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग

Shantanu Roy
26 April 2024 3:08 PM GMT
फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग
x
बड़ी खबर
हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के नंदीगामा में हैदराबाद के पास एक फार्मा कंपनी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। कुछ कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आग को बुझाने के लिए सबसे पहले नजदीकी अग्निशमन केंद्रों से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ कर्मचारी खुद को बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। अग्निशमन कर्मियों ने फंसे हुए श्रमिकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन घने धुएं और आग की लपटों ने ऑपरेशन को मुश्किल बना दिया। पुलिस ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए आसपास के इलाकों से और अधिक दमकल गाड़ियां बुलाई गई। अग्निशमन सेवाओं, पुलिस और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री में करीब 30 कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने का कारण पता नहीं चला।
Next Story