
x
ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
Delhi दिल्ली; Enforcement Directorate ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े रहे इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून (FEOA) के तहत करीब 700.27 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
इन संपत्तियों में मुंबई के वर्ली इलाके की तीन प्रॉपर्टी—राबिया मेंशन, मरियम लॉज और सी व्यू—शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 497 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा दुबई में स्थित करीब 203 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं।
जांच में सामने आया कि इकबाल मिर्ची ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों और संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था। आरोप है कि अवैध कमाई को भारत और विदेशों में संपत्तियां खरीदकर सफेद किया गया। ईडी के अनुसार, ये संपत्तियां पहले ट्रस्ट के नाम पर थीं लेकिन वास्तविक नियंत्रण मिर्ची परिवार के पास था। एजेंसी ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के तहत कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की है और जांच जारी है।
Tagsईडीइकबाल मिर्चीसंपत्ति अटैचमनी लॉन्ड्रिंगमुंबईदुबईEDIqbal Mirchiproperty attachedmoney launderingMumbaiDubaiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





