भारत

शराब तस्करी पर बड़ा वार, डीसीएम ट्रक से 1.5 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

SHIDDHANT
25 May 2026 9:01 PM IST
शराब तस्करी पर बड़ा वार, डीसीएम ट्रक से 1.5 करोड़ की विदेशी शराब जब्त
x
डीसीएम ट्रक से निकली विदेशी शराब
Araria अररिया। बिहार में शराबबंदी कानून के बीच अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के भेभरा चौक पर पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से करीब 1.5 करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब में बीयर और व्हिस्की की बड़ी मात्रा शामिल है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई कुल 2,859 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चालक को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बिहार के मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी अवैध शराब तस्करी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी और वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।
Next Story