भारत
नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
jantaserishta.com
16 Jun 2026 8:33 AM IST

x
जांच जारी.
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पुलिस ने सोमवार शाम 7 बजे MD ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी है। सुनसान इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में चल रही फैक्ट्री में 36 किलो MD ड्रग्स मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत 72 करोड़ रुपए आंकी गई है।
वहीं करीब 50 करोड़ रुपए कीमत का कच्चा माल भी जब्त किया है। इसे थालियों, केन और बोतलों में भरकर MD बनाने का प्रोसेस किया जा रहा था। मामला बिजोलिया थाना इलाके के चंपापुर इलाके का है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
ASP पारस जैन ने बताया- भीलवाड़ा जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को कांस्या चौकी इंचार्ज नरेश शर्मा और बिजोलिया थाना प्रभारी स्वागत पांड्या को चंपापुर गांव में सुनसान जगह पर एक निर्माणाधीन मकान में MD ड्रग्स बनाने की सूचना मिली थी।
सीओ योगेश शर्मा और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। यहां से वीरेन्द्र पुत्र (51) निवासी मंदसौर (एमपी), बहादुर सिंह (43) निवासी नीमच (एमपी) और बबलू (30) निवासी भोपतपुरा थाना बिजौलिया (भीलवाड़ा) को डिटेन किया है।
करीब 72 करोड़ का तैयार माल और 50 करोड़ का रॉ मटेरियल बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग करीब 20 किलो रॉ-मटेरियल से MD बनाने का प्रोसेस कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
Tagsभीलवाड़ाभीलवाड़ा न्यूज़भीलवाड़ा पुलिसMD ड्रग्स फैक्ट्रीड्रग्स फैक्ट्रीBhilwaraBhilwara NewsBhilwara PoliceMD Drugs FactoryDrugs Factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





