भारत

ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

jantaserishta.com
21 March 2026 5:43 PM IST
ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
x

सांकेतिक तस्वीर

शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि नाजिया किसी बड़े ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है.
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक महिला ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय नाजिया मंसूरअली सैय्यद के रूप में हुई है, जो बांद्रा समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, नाजिया न केवल खुद ड्रग्स बेचती थी, बल्कि अपने नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों के जरिए भी शहर के विभिन्न हिस्सों में हेरोइन की सप्लाई करवाती थी। वह खासतौर पर बांद्रा पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थी, जहां से उसका पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नाजिया के ड्रग्स तस्करी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में उसके अवैध कारोबार की झलक सामने आने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
एएनसी की बांद्रा यूनिट ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी इलाके में छापा मारकर नाजिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 4 लाख 80 हजार रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि नाजिया किसी बड़े ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है।
फिलहाल पुलिस उसके सप्लाई चैन, संपर्कों और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही वायरल वीडियो के स्रोत और उसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story