भारत

रेलवे फूड विजिलेंस फोर्स की बड़ी कार्रवाई, बेस किचन सील और 5 लाख का दंड

SHIDDHANT
29 Aug 2026 11:21 PM IST
रेलवे फूड विजिलेंस फोर्स की बड़ी कार्रवाई, बेस किचन सील और 5 लाख का दंड
x
रेलवे ने तुरंत किया सील
Ahmedabad अहमदाबाद। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन स्थित बेस किचन के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर रेलवे प्रशासन ने किचन को सील कर दिया और संचालक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद मंडल के डीआरएम वेद प्रकाश के नेतृत्व में गठित Railway Food Vigilance Force ने रेलवे स्टेशन के बेस किचन का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता और किचन में साफ-सफाई से संबंधित कई कमियां सामने आईं। निरीक्षण टीम ने खाद्य पदार्थों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
जांच के दौरान खाद्य गुणवत्ता एवं हाइजीन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बेस किचन को सील कर दिया। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन के लिए 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
अहमदाबाद मंडल की इस कार्रवाई के बाद खाद्य सामग्री तैयार करने वाली इकाइयों और खानपान सेवाओं से जुड़े संचालकों को भी सख्त संदेश गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, खाद्य मानकों और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए खाद्य गुणवत्ता की नियमित निगरानी और औचक निरीक्षण आगे भी किए जाएंगे।
Next Story