भारत

नीले ड्रम कांड में अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा

jantaserishta.com
14 Oct 2026 4:30 PM IST
नीले ड्रम कांड में अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा
x
जानें पूरा मामला.
Blue Drum Verdict Case: देश को झकझोरकर रख देने वाले मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम कांड में सौरभ राजपूत की कातिल उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आखिरी सांस तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। अदालत ने इस क्रूर हत्याकांड के लिए दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। सौरभ राजपूत के परिवारवालों ने मुस्कान और साहिल दोनों के लिए इसी सजा की मांग की थी। बुधवार को मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जज ने दोनों से अलग-अलग पूछा कि क्या उन्हें कुछ कहना है। दोनों ने अपनी ओर से कोई बात नहीं रखी। साहिल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जबकि मुस्कान ने भी चुप्पी साधे रखी।
सौरभ राजपूत हत्याकांड में सजा के ऐलान के वक्त सौरभ का परिवार अदालत में मौजूद रहा। सौरभ की मां, मौसी, भाई और अन्य लोग अदालत में थे। बुधवार की सुबह से मीडिया से हो रही बातचीत के दौरान इन सभी ने मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की सजा की मांग की। सौरभ की मां ने सजा के ऐलान से पहले मीडिया से कहा कि बेटे सौरभ की हत्या के बाद पूरे परिवार ने न्याय पाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया है। उन्होंने प्रशासन और उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लड़ाई में सौरभ के परिवार का साथ दिया। उन्होंने कहा कि गवाहियों और अन्य सबूतों के आधार पर हमें पूरी उम्मीद है कि मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा होगी।
मुस्कान अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित है। वह जेल प्रशासन से अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलाने की मांग कर रही है। मुस्कान ने बेटी से फोन पर बात कराने की भी मांग की है। हालांकि जेल प्रशासन ने साफ कर दिया कि उनकी बड़ी बेटी का कोई मोबाइल नंबर या पता जेल प्रशासन के पास नहीं है। फिलहाल मुस्कान को बेटी को चिट्ठी लिखने के लिए सामान उपलब्ध कराया गया है। जेल प्रशासन की मानेa तो मुस्कान ने अपनी बड़ी बेटी के लिए एक चिट्ठी भी लिखी है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की थी। इस वारदात को बेहद क्रूर ढंग से अंजाम दिया गया था। मुस्कान ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर अपने पति सौरभ के बेहोश किया और उसके बाद सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कत्ल करने के बाद लाश के टुकड़े किए और इन्हें नील ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया। वारदात अंजाम देने के बाद 4 मार्च को साहिल और मुस्कान हिमाचल फरार हो गए थे। 18 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी की गई, जिसके बाद सौरभ की लाश ड्रम से बरामद की गई थी। इसी मामले में जिला जज की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। 30 सितंबर को मेरठ की जिला जज कोर्ट ने सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने के केस में दोषी ठहराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story