
x
Delhi दिल्ली: सोमवार की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने उस संदिग्ध कार को बरामद कर लिया है, जिसकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस ने खंदावली गांव के पास से संदिग्ध लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार (डीएल 10 सीके 0458) बरामद की। यह वही कार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार उमर के नाम पर रजिस्टर्ड है। उमर वही शख्स है, जिस पर दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई आई20 कार चलाने का शक जताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि कई सीसीटीवी फुटेज में उमर को आई20 कार चलाते हुए देखा गया है, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बताया कि उमर की यह इको स्पोर्ट्स कार दिल्ली के ही एक पते पर रजिस्टर्ड है और इस सुराग के आधार पर राजधानी में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
इससे पहले कार की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शहर के सभी पुलिस थानों, चौकियों और सीमा चौकियों को अलर्ट पर रखा था। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी संदिग्ध कार के बारे में जानकारी दी गई थी, और अब पुलिस ने इस कार को फरीदाबाद से ढूंढ निकाला। बता दें कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में 10 नवंबर को यह धमाका हुआ था। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो गए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए 10 अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया।
सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 10 सदस्यीय विशेष टीम का नेतृत्व एनआईए के एडीजी विजय सखारे करेंगे। इसमें एक आईजी, दो डीआईजी, तीन एसपी और बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं और दिल्ली भर के कई स्थानों से मोबाइल फोन डंप डेटा एकत्र कर रही हैं। साथ ही, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Tagsदिल्ली ब्लास्टलाल किला मेट्रो धमाकाफरीदाबाद पुलिससंदिग्ध कार बरामदउमरएनआईए जांचहाई अलर्टसुरक्षा बढ़ाई गईसीसीटीवी फुटेजआतंक जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





