भारत

इंफाल में बड़ा बम विस्फोट, कोई घायल नहीं

jantaserishta.com
10 Jan 2023 6:00 PM IST
इंफाल में बड़ा बम विस्फोट, कोई घायल नहीं
x
इंफाल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), इंफाल के एक शीर्ष अधिकारी के आवास के सामने सोमवार आधी रात को एक बड़ा बम विस्फोट हुआ, जिससे घर और आसपास के ढांचे को नुकसान पहुंचा है, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इंफाल पुलिस थाना क्षेत्र के नागमापाल कांगजबी लीकाई में हाथ से बने बम से विस्फोट किया गयाष हालांकि, धमाके के समय उस इलाके में कोई भी मौजूद नहीं होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ।
इंफाल क्षेत्र के बड़े हिस्से में विस्फोट की तेज आवाज सुनी गई, जिससे आधी रात को लोगों में दहशत फैल गई। एनआईटी अधिकारी के घर की खिड़की के शीशे और गेट क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि दो पहिया वाहन से आए दो लोगों ने बम गिराया है।
बम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मंगलवार को इलाके का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story