भारत

नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 9 बड़े कमांडर को किया ढेर

SHIDDHANT
22 March 2026 8:26 PM IST
नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 9 बड़े कमांडर को किया ढेर
x
कई आतंकी ठिकाने निशाने पर
Delhi दिल्ली: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के एक बड़े कमांडर को मार गिराया है। सेना के अनुसार, माजदल सेल्म इलाके में किए गए हमले में हिज्बुल्लाह कमांडर अबू खलील बारजी की मौत हो गई, जबकि इस हमले में दो अन्य लोगों के भी मारे जाने की जानकारी है।

आईडीएफ के मुताबिक, बारजी ‘रदवान फोर्स’ में लंबे समय तक कमांडर रहे थे और हाल ही में इस विशेष इकाई की कमान संभाली थी, जो मुख्य रूप से इजरायली सैनिकों पर हमलों में शामिल थी। इसके अलावा, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बनाया। इससे पहले भी आईडीएफ ने वालिद मुहम्मद दिब को मार गिराने का दावा किया था, जो लेबनान में हमास के वित्तीय विभाग का शीर्ष अधिकारी बताया गया है। सेना के अनुसार, दिब विभिन्न क्षेत्रों में धन हस्तांतरण और आतंकियों की भर्ती में शामिल था।

इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी कर यह भी दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के 9 लड़ाकों को मार गिराया। सेना के मुताबिक, ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान हथियारबंद लोगों की पहचान होते ही जवानों ने गोलीबारी शुरू की और एयर फोर्स को सूचना दी गई, जिसके बाद हवाई हमले भी किए गए। इस संयुक्त कार्रवाई में सभी 9 लड़ाके मारे गए और किसी भी इजरायली सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, लेबनानी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जारी संघर्ष में अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 100 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात गंभीर बने हुए हैं।
Next Story