भारत

Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, 8 शहीद

jantaserishta.com
6 Jan 2025 3:40 PM IST
Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, 8 शहीद
x
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने IED धमाके से सुरक्षाबलों की गाड़ी को उड़ा दिया। घटना में चालक और 8 डीआरजी जवान शहीद हो गए। बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरे में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया गया है। शहीद जवान उस ऑपरेशन को अंजाम देकर लौट रहे थे जिसमें 5 नक्सलियों को ढेर किया गया है।
बस्तर के आईजी ने बताया कि बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट के जरिए वाहन उड़ा दिया। इसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि वाहन में धमाके के बाद माओवादियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ चल रही है। घटना स्थल लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना किए जाने की खबर है। लंबे समय बाद माओवादी छत्तीसगढ़ में इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दे सके हैं। जवानों से भरी पिकअप गाड़ी को नक्सलियों ने कुटरू मार्ग के बेदरे में निशाना बनाया।
बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। IG बस्तर ने ये जानकारी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story