भारत

बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का तबादला

SHIDDHANT
13 Oct 2026 12:15 AM IST
बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का तबादला
x
दुर्गा पूजा से पहले बंगाल सरकार का बड़ा फैसला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सचिव और प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में कृषि, पशुपालन, सुंदरबन मामले, जनजातीय विकास और विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभाग शामिल हैं।
ओंकार सिंह मीणा को पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी
अधिसूचना के अनुसार, अब तक कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत ओंकार सिंह मीणा को पशुपालन विभाग का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
मुक्ता आर्या बनीं विद्युत विकास निगम की सीएमडी
आईएएस अधिकारी मुक्ता आर्या को पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सुंदरबन मामलों के विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वहीं, शशांक शेट्टी को सुंदरबन मामलों के विभाग का नया सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे।
अरविंद कुमार मीणा को जनजातीय विकास विभाग
अरविंद कुमार मीणा को राज्य के जनजातीय विकास विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। चारों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनी और सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद संभा। नई सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक विभागों में कई फेरबदल किए गए हैं। दुर्गा पूजा से पहले चार आईएएस अधिकारियों के तबादले को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है।
Next Story