
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मंगलवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इसमें 12 जिलों के कलेक्टरों समेत कुल 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रभावित हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं की गईं। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को चंबल संभाग का आयुक्त बनाया गया है, जबकि छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को नगरीय प्रशासन विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। डिंडोरी की कलेक्टर नेहा सिंह को विमुक्त घुमंतू जनजाति की संचालक बनाया गया है और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव पद दिया गया है।
भोपाल की अपर आयुक्त उषा परमार को पन्ना का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा को भोपाल संभाग का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को वन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है और श्रम विभाग की आयुक्त रजनी सिंह को नरसिंहपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। विमुक्त घुमंतू जनजाति की संचालक नीरज कुमार वशिष्ठ को पांढुर्ना का कलेक्टर बनाया गया है। नरसिंहपुर की कलेक्टर शीतला पटले को सिवानी का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को भोपाल में उप सचिव पदस्थ किया गया है। निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगड़े को मुरैना का कलेक्टर बनाया गया है और सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को राजस्व विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेडेकर को भोपाल में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। पांढुर्ना कलेक्टर अजय देव शर्मा को उप सचिव पद पर भेजा गया है। रीवा संभाग की अपर आयुक्त नीतू माथुर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है और रायसेन की सीईओ अंजु भदौरिया को कलेक्टर डिंडोरी पद पर पदस्थ किया गया है।
जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव जमुना भिड़े को निवाड़ी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को नगर निगम भोपाल का आयुक्त बनाया गया है। पर्यटन विकास बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त किरोड़ी लाल मीणा को भिंड का कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर की अपर कलेक्टर गौरव बैनल को सिंगरौली का कलेक्टर पद दिया गया है। नगर निगम भोपाल के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि जबलपुर की अपर कलेक्टर निशा सिंह को रतलाम का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
Tagsमध्यप्रदेशIAS फेरबदलकलेक्टरअपर सचिवप्रशासनिक नियुक्तिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsमध्य प्रदेशआईएएसस्नातकसचिवालय
Next Story





