भारत

बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी में लिप्त विदेशी महिला डिपोर्ट

jantaserishta.com
23 Dec 2025 8:45 AM IST
बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी में लिप्त विदेशी महिला डिपोर्ट
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: हैदराबाद नारकोटिक्स एन्फोर्समेंट विंग (H-NEW) ने एक विदेशी नागरिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. 27 वर्षीय युगांडा नागरिक जूलियाना विक्टर नबिटाका को वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रहने और ड्रग तस्करों के संपर्क में पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया और डिपोर्ट कर दिया.
हैदराबाद पुलिस के अनुसार, जूलियाना 12 फरवरी 2024 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी. उसका वीजा 18 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी. इस दौरान उसके बेंगलुरु और हैदराबाद में सक्रिय ड्रग पेडलरों से संपर्क में होने की जानकारी सामने आई.
H-NEW की टीम ने उसे हैदराबाद के तोलीचौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ा. जांच के दौरान वह अपने भारत में वैध रूप से रहने से जुड़े कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सकी. इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की गई.
हैदराबाद नारकोटिक्स एन्फोर्समेंट विंग ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) हैदराबाद के सहयोग से आरोपी महिला के खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी की. FRRO से एग्जिट परमिट प्राप्त किया गया और उसे भारत में दोबारा प्रवेश से रोकने के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया गया.
सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 21 दिसंबर 2025 को जूलियाना विक्टर नबिटाका को कड़ी सुरक्षा में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA), हैदराबाद से युगांडा गणराज्य वापस भेज दिया गया.
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से ऐसे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगी है, जो देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं. H-NEW ने साफ किया है कि ड्रग तस्करी और अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story