भारत

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 हजार क्वार्टर जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Aug 2025 12:20 PM IST
अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 हजार क्वार्टर जब्त, सप्लायर गिरफ्तार
x
यह कार्रवाई द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के निर्देशन में की गई.
नई दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप से 100 कार्टन (5000 क्वार्टर), यानी करीब 900 लीटर शराब जब्त की। इस मामले में पुलिस ने सप्लायर गुड्डू कुमार दास (22) को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर 12 अगस्त को एक संदिग्ध टाटा इंट्रा पिकअप वाहन का सुराग मिला। जब पुलिस ने वाहन को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने तुरंत उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई, जिसे दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था।
इस संबंध में थाना नजफगढ़ में एफआईआर संख्या 253/25, धारा 33/38/58(डी) दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी गुड्डू कुमार दास हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी है और पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के दो मामलों में संलिप्त रह चुका है।
पुलिस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर मनीष यादव (प्रभारी एएटीएस, द्वारका) ने किया। इस टीम में एएसआई विजय सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, इंदर सिंह, मनीष, राजेश, संदीप और जगत शामिल थे। कार्रवाई एसीपी रामअवतार (ऑपरेशन, द्वारका जिला) की निगरानी में हुई।
पुलिस का कहना है कि यह बड़ी जब्ती अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट्स के लिए एक बड़ा झटका है और इससे उनके नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस ने आगे कहा कि यह कार्रवाई संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ फेंकने के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story