
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुजरात ATS के साथ मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में करीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस दौरान पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में संदिग्ध नाव की निगरानी शुरू की. समुद्र और हवा से लगातार निगरानी के बाद 25 सितंबर को ईरानी धौ का पीछा कर उसे रोका गया. इसके बाद उस पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया.
In an intelligence-led joint operation with ATS Gujarat, and Central Intelligence Agency, @IndiaCoastGuard units interdicted a suspicious Iranian dhow in the Arabian Sea, west of #Lakshadweep. Positive detection, sustained tracking and a hot pursuit culminated in tactical boarding, successfully neutralizing a major transnational narco-smuggling vector. The operation resulted in the seizure of 526 kg of high-grade heroin and methamphetamine valued at over ₹3,000 crore, alongside the apprehension of five #Pakistani crew members. The apprehended vessel along with crew has been escorted to Mumbai for multi-agency investigations and followed by prosecution. Bharatiya Tatrakshak remains fully postured & committed to secure our maritime borders, dismantle drug syndicates to ensure #NashaMuktBharat, and protect the nation from transnational organised crimes. #IndianCoastGuard #MaritimeSecurity #NashaMuktBharat #HarKaamDeshKeNaam
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 30, 2026
बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड ड्रग्स बरामद
तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड ड्रग्स बरामद हुई. इसके बाद नाव, पांचों आरोपियों और जब्त नशीले पदार्थों को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया है, जहां संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा
भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, इस कार्रवाई से समुद्र के रास्ते भारत में ड्रग्स पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. इस कार्रवाई को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समुद्री रास्तों से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है.
भारतीय तटरक्षक बल ने क्या कहा
भारतीय तटरक्षक बल के एक आधिकारिक बयान के अनुसार ‘यह परिचालन सफलता भारतीय तटरक्षक बल के अटूट समुद्री प्रभुत्व, मजबूत निगरानी नेटवर्क और भारत के संप्रभु जलक्षेत्र और विस्तारित समुद्री क्षेत्रों के भीतर अवैध गतिविधियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता बनाए रखने की दृढ़ प्रतिबद्धता का उदाहरण है’. तटरक्षक बल ने कहा कि यह मिशन केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य जन जागरूकता, क्षमता निर्माण और पुनर्वास के माध्यम से नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है. आईसीजी ने कहा ‘भारतीय तटरक्षक देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, देश के युवाओं को नशीली दवाओं के प्रकोप से बचाने और समुद्री क्षेत्र में पूर्ण सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है’.





