डीआरआई और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, बंदरगाह पर 600 करोड़ की हेरोइन जब्त

पीपावाव: गुजरात के पीपावाव बंदरगाह पर डीआरआई और एटीएस गुजरात की संयुक्त कार्रवाई में 100 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दरअसल डीआरआई और गुजरात एटीएस की टीम को 9760 किलोग्राम के कंटेनर को धागा वाला बताया गया था. इसकी जांच 28 अप्रैल को की गई. इसमें 100 जंबो बैग में चार संदिग्ध बैग में मिले. जिनका कुल वजन 395 किलोग्राम था, जिसमें धागे थे. क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा की गई जांच में पता चला कि ये अफीम और हेरोइन है. सूत्रों के मुताबिक, इसमें 100 किलो से ज्यादा हेरोइन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 600 करोड़ से ज्यादा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





