भारत

बड़ी कार्रवाई, दो बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Jun 2025 2:53 PM IST
बड़ी कार्रवाई, दो बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंडावली गांव से दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पकड़े गए व्यक्तियों के पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोग ढाका, बांग्लादेश के निवासी हैं, जिनकी पहचान मामून खान (30 वर्ष) और उसकी पत्नी (24 वर्ष) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव की अगुवाई में एसीपी उमेश बर्थवाल और क्राइम ब्रांच की देखरेख में की गई। एसआई दीपेंद्र, गुरमीत, एचसी राम निवास, राजबीर, परमानंद, राम नरेश, कुलदीप और डब्लूसीटी ज्ञानवती, सोना, वैष्णवी, शिकला की एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम को दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया था।
पुलिस ने स्थानीय स्रोतों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई शुरू की। 29 मई को एचसी रामनिवास को एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी मंडावली गांव में रहने की जगह तलाश रहे हैं। इसके बाद टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं हैं।
पूछताछ के दौरान मामून खान और उसकी पत्नी ने बताया कि वे लगभग छह महीने पहले बांग्लादेश के अपने गांव से बस के जरिए भारत-बांग्लादेश सीमा तक आए थे। वहां से उन्होंने बिना बाड़ वाले कृषि क्षेत्रों के रास्ते अवैध रूप से सीमा पार की। इसके बाद दोनों ट्रेन से दिल्ली पहुंचे और मंडावली इलाके में सब्जी बेचने का काम शुरू किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके निर्वासन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) आदित्य गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस अवैध तरीके से रहने वाले अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story