भारत
स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 April 2026 11:09 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी ऑप्स पवन कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एसआई अमन, हेड कांस्टेबल विनीत, विशाल, नरेश और कांस्टेबल सनोज शामिल थे, जो लगातार जमीनी और डिजिटल स्तर पर निगरानी कर रहे थे।
पिछले 24 घंटों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से टीम को अहम इनपुट मिला कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक रणनीतिक जाल बिछाया। इसके बाद एक सफेद फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते इनके नापाक इरादे नाकाम हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ टुस्सू (20), निवासी त्रिलोकपुरी, और अनुराग उर्फ बुद्धि (21), निवासी कल्याणपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पांडव नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 87/26, दिनांक 30 मार्च को दर्ज कर ली है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। साथ ही, आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है और सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





