भारत

CISF की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट पर कपड़ों में छिपाया सोने जैसा पाउडर जब्त

jantaserishta.com
21 Aug 2026 1:23 PM IST
CISF की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट पर कपड़ों में छिपाया सोने जैसा पाउडर जब्त
x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरु: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सतर्क निगरानी और बारीकी से की गई सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने दो यात्रियों के कपड़ों में छिपाकर रखा गया लगभग 260 ग्राम सोने जैसा मेटल पाउडर बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, ये दोनों यात्री बैंकॉक से बेंगलुरु आए थे और उन्हें आगे अहमदाबाद जाना था। स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ जवानों को उनके व्यवहार पर शक हुआ। शक के आधार पर दोनों यात्रियों को आगे की जांच के लिए रोका गया।
जब जवानों ने बारीकी से तलाशी ली तो उनकी पैंट की कमर वाली जगह पर दो पैकेट छिपे हुए मिले। इन पैकेटों में सोने जैसा दिखने वाला मेटल पाउडर भरा हुआ था। वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 260 ग्राम पाई गई। आशंका है कि यह सोने का पाउडर है जिसे तस्करी के इरादे से कपड़ों में सिलकर छिपाया गया था।
इसके तुरंत बाद सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों और बरामद सामान को आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एक बड़ी कार्रवाई की थी। वहां जवानों ने व्यवहार को देखकर और सीसीटीवी फुटेज की जांच करके दो यात्रियों के पास से 68,53,500 रुपये का कैश पकड़ा था।
दिल्ली वाले मामले में सीआईएसएफ जवानों को एक यात्री पर शक हुआ था। बारीकी से जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसके साथ यात्रा कर रहे दूसरे साथी की भी पहचान हुई। दोनों यात्री गुवाहाटी के रास्ते अगरतला जा रहे थे। उनके सामान की तलाशी लेने पर कुल 68.53 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। उस मामले में पकड़े गए कैश, सामान और यात्रा से जुड़े कागजात के साथ दोनों यात्रियों को इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story