भारत

ATS की बड़ी कार्रवाई: बायो-वॉरफेयर लेवल का रसायन ‘राइसिन’ बरामद

SHIDDHANT
13 Nov 2025 9:13 PM IST
ATS की बड़ी कार्रवाई: बायो-वॉरफेयर लेवल का रसायन ‘राइसिन’ बरामद
x
डॉक्टर की लैब से मिला WHO द्वारा प्रतिबंधित जहरीला रसायन
Gujrat गुजरात: एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद में स्थित डॉक्टर अहमद मय्यूद्दीन के आवास से अत्यंत घातक और प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ “राइसिन” (Ricin) तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और रसायन बरामद किए हैं। यह रसायन कुछ ही मिलीग्राम में इंसान की जान ले सकता है और इसे जैविक हथियार (biochemical weapon) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ATS अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान टीम को एसीटोन (Acetone) और अरंडी के बीज (
Castor Seeds
) का मिश्रित कीचड़ (sludge) मिला, जिसे 72 घंटे तक प्रोसेस करने पर यह जानलेवा रसायन तैयार किया जा सकता है। मौके से लैब इक्विपमेंट, ग्लास कंटेनर, केमिकल मिश्रण उपकरण और वैज्ञानिक नोट्स भी जब्त किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि डॉ. अहमद मय्यूद्दीन को कुछ दिन पहले गुजरात के कलोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हैदराबाद स्थित उसके आवास और प्रयोगशाला पर छापा मारा गया। जांच में पता चला कि आरोपी राइसिन तैयार करने की प्रक्रिया पर प्रयोग कर रहा था और उसके पास से कई रासायनिक सूत्रों और नोट्स की फाइलें बरामद हुई हैं। राइसिन एक अत्यंत जहरीला रासायनिक यौगिक है, जो अरंडी के बीज से निकाला जाता है। इसके प्रभाव से कुछ ही मिनटों में शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह रसायन जैविक आतंकवाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ATS के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री को फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है ताकि यह पुष्टि की जा सके कि क्या आरोपी ने वास्तव में राइसिन तैयार किया था या केवल तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच से यह भी संकेत मिला है कि मय्यूद्दीन रासायनिक इंजीनियरिंग और बायोटॉक्सिन रिसर्च में प्रशिक्षित था। गुजरात ATS ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से अधिक गंभीर है — जांच यह पता लगाने के लिए जारी है कि क्या आरोपी किसी संगठित नेटवर्क या विदेशी लिंक के साथ काम कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Next Story