भारत
LPG की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, आठ वाहनों में लदे 451 सिलेंडर बरामद
jantaserishta.com
11 April 2026 2:01 PM IST

x
कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है.
मुंबई: मुंबई में कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यह मामला एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन से जुड़ा हुआ है, जिसे राशनिंग विभाग ने समय रहते पकड़ लिया। डोंगरी के वाडी बंदर इलाके में हुई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।
राशनिंग विभाग को इस पूरे मामले की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना किसी वैध अनुमति के बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण और ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं। जैसे ही यह सूचना अधिकारियों तक पहुंची, राशनिंग नियंत्रक और नागरिक आपूर्ति निदेशक ने तुरंत इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने एक सुनियोजित अभियान चलाया।
टीम ने डोंगरी के वाड़ी बंदर ब्रिज के पास निगरानी बढ़ाई और वहां से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों को रोकना शुरू किया। जांच के दौरान 8 गाड़ियों को पकड़ा गया, जो एलपीजी सिलेंडरों से भरी हुई थीं। जब इन वाहनों की तलाशी ली गई तो कुल 451 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इन सिलेंडरों के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे, जिससे साफ हो गया कि यह पूरा कारोबार अवैध तरीके से चल रहा था। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों और वाहनों की कुल कीमत करीब 40.61 लाख रुपए आंकी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, यह सिलेंडर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने या फिर अवैध सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। इस तरह की कालाबाजारी कानून का उल्लंघन है। गैस सिलेंडर जैसे ज्वलनशील पदार्थों का गलत तरीके से भंडारण और परिवहन गंभीर हादसों का कारण बन सकता है।
इस पूरे मामले के बाद मुंबई पुलिस ने भी तुरंत केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





