
x
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से संबंधित धोखाधड़ी में संलिप्त थे.
रांची: झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों में की गई, जहां पुलिस के 'प्रतिबिंब' ऐप के माध्यम से चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 के बीच संदिग्ध नंबरों की गहन जांच के बाद कुल 15 साइबर कांड दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से संबंधित धोखाधड़ी में संलिप्त थे। कई आरोपी अलग-अलग जिलों में बैठकर संगठित तरीके से साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए। जब्त सामानों में 132 मोबाइल फोन, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक और 23 रजिस्टर व कॉपियां शामिल हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट का डेटा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
कार्रवाई के क्रम में 4 लाख 67 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी फर्जी या दूसरों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते और सिम कार्ड संचालित कर रहे थे। बरामद दस्तावेजों में 3 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 1 श्रम कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड और 1 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से 3 चारपहिया और 7 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।
बताया गया कि ऐप के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग और सत्यापन में तकनीकी सहायता मिली, जिसके कारण कम समय में बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
Tagsझारखंडउत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्रसाइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाईसाइबर अपराधJharkhandNorth Chotanagpur regionmajor action against cyber crimecyber crime
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





