भारत

बड़ा हादसा: नदी में गिरा वाहन, कई लोगों की मौत की आशंका, 15-20 लोग थे सवार, ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
23 April 2021 11:13 AM IST
बड़ा हादसा: नदी में गिरा वाहन, कई लोगों की मौत की आशंका, 15-20 लोग थे सवार, ऑपरेशन जारी
x
बड़ी खबर आ रही है...

पटना- दानापुर के पीपापुल से बड़ी खबर आ रही है। पैसेंजर से भरा एक जीप पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी है, जिसमें लगभग 15 से 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर चढ़ाव है और पीपा पुल जर्जर है। घटना के बाद 10-12 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश स्थानीय लोग कर रहे हैं।

घटना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी काफी जमा है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीपा पुल का निर्माण ही ठेकेदारों ने गलत तरीके से किया है। चढ़ाई की वजह से यहां गाड़ियां हमेशा फिसल जाती है। गांगा नदी में जीप गिरने के बाद स्थानीय लोग हंगामा कर रहे हैं। जीप में सवार सभी अकिलपुर के रहनेवाले हैं।
लापता में रमाकांत सिंह, पत्नी गीता देवी, अरविंद सिंह, उमाकांत सिंह की पत्नी, अनुरागों देवी पोता-पोती 14, सरोज देवी समेत अन्य लोग हैं। प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। जीप निकालने के लिए स्थानीय गोताखोर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जिस जीप पर लोग सवार थे, वह भी जर्जर थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story