भारत

बड़ा हादसा: मदुरै में निर्माणाधीन पुल ढहा, UP के एक व्यक्ति की मौत

Deepa Sahu
28 Aug 2021 5:13 PM GMT
बड़ा हादसा: मदुरै में निर्माणाधीन पुल ढहा, UP के एक व्यक्ति की मौत
x
तमिलनाडु में शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया।

तमिलनाडु में शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। हादसा मदुरै जिले में हुआ। इसकी चपेट में आने से यूपी के एक व्यक्ति की जान चली गई। यह पुल 700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसका प्रत्येक कंक्रीट ब्लॉक 70 टन का है। यह पुल मदुरै व चेट्टिकुलम के बीच बन रहा है। इसके निर्माण से दोनों शहरों की दूरी करीब डेढ़ घंटे की रह जाएगी।

हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान आकाश सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। हादसा शनिवार शाम को हुआ। हादसे के बाद 40 राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Next Story