बड़ी दुर्घटना: पुल के नीचे चली गई बेकाबू कार, पांच की मौत

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के नवीनगर प्रखंड के बाघी गांव से वापस लौट रही बारातियों की कार नवीनगर थाना क्षेत्र में कररबार नदी से पहले खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में झारखंड राज्य के छतरपुर थाना के खजूरी गांव निवासी 18 वर्षीय अभय कुमार उर्फ कारू, छतरपुर थाना क्षेत्र के सरमा गांव निवासी अक्षय कुमार, छतरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी अभय गुप्ता, छतरपुर थाना के खाटीन निवासी 19 वर्षीय रंजीत कुमार, इसी गांव के 18 वर्षीय बबलू कुमार शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





