भारत

बड़ा हादसा: दो मंजिला इमारत गिरी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

jantaserishta.com
3 Sept 2023 8:08 AM IST
बड़ा हादसा: दो मंजिला इमारत गिरी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
x
VIDEO.
भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी में बीती रात दो मंजिला इमारत गिर गई. इससे 1 बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू शुरू कराया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के इलाके में दरगाह रोड पर हुई. यहां मकान नंबर 441 रात करीब सवा 12 बजे अचानक गिर गया. घर के गिरते ही चीख पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए. लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी.
हादसे की जानकारी मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड और महानगरपालिका थाने के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया. काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे सभी लोगों को निकाला गया. इस दौरान दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 5 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी. हालांकि इसे प्रशासन की तरफ से खाली करने का आदेश दिया गया था या नहीं, इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल रेस्क्यू का काम पूरा हो गया है और मलबा हटाने का काम चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story