
x
हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
चमोली: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। वहीं, अभी तक ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम खाई में ड्राइवर की तलाश कर रही है। दरअसल, ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में 10 यात्री (ड्राइवर सहित) सवार थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टेंपो ट्रैवलर में सवार तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया। टेंपो ट्रैवलर का चालक लापता बताया जा रहा है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने घायल 9 तीर्थयात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए चमोली के जिला हॉस्पिटल गोपेश्वर भेजा, जहां घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन के बाद बदरीनाथ जा रहे थे, उसी दौरान बीच रास्ते में मंडल के पास टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया।
हादसे में घायल हुए लोगों के नाम:-
1. नमन रस्तोगी (22 वर्ष), पिता संजय रस्तोगी, निवासी बदायूं, यूपी
2. अनुग्य रस्तोगी (29 वर्ष), डी/ओ संजय रस्तोगी
3. अन्नय रस्तोगी (17 वर्ष), पिता महेश रस्तोगी
4. मौलिक रस्तोगी (16 वर्ष), पिता शैलेश रस्तोगी
5. ध्रुव रस्तोगी (17 वर्ष) एस/ओ विक्रांत रस्तोगी, मेरठ, यूपी
6. मिस्टी रस्तोगी (19 वर्ष), डी/ओ विक्रांत रस्तोगी
7. अभिषेक रस्तोगी, फरुर्खाबाद, यूपी
8. प्रखर रस्तोगी
9. शैली रस्तोगी
Tagsऊखीमठ चमोली नेशनल हाईवेनेशनल हाईवेघायलएक्सीडेंटUkhimath Chamoli National HighwayNational HighwayInjuredAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





