भारत

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: 4 की मौत, खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को मारी टक्कर

jantaserishta.com
16 Sept 2023 1:54 PM IST
नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: 4 की मौत, खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को मारी टक्कर
x
ट्रक में जा घुसी कार.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र के दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे में एक सड़क हादसा हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि मथुरा के जैंत गांव के नजदीक चौधरी ढाबा के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें अलीगढ़ के पांच लोग कार में सवार थे। वह शनिदेव के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी कार एक अज्ञात वाहन से जा टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायल है उन्हे अस्पताल भेजा गया है। इसी चपेट में एक ट्रक ड्राइवर भी आ गया जो कि ढाबा से खाना खा के जा रहा था। उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में कुल चार की मौत हुई है।
ट्रक ड्राइवर बिहार का रहने वाला हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को कार सवार पांच लोग कोसी नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिधाम दर्शन करने जा रहे थे। जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे स्थित चौधरी ढाबा के सामने सड़क पार कर खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। मौके पर ही कार सवार पांच लोगों में से तीन मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल है अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार की टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक 30 मीटर दूर जा कर उछल गया। जिसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग अलीगढ़ के थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story