भारत
एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर पलटने से दो लोगों की मौत
jantaserishta.com
1 Jun 2026 11:49 AM IST

x
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
खोपोली: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक कंटेनर के पलट जाने और फिर दूसरे ट्रक से टकराने से ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहां से गुजर रही एक कार में सवार 80 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि इससे पहले 28 मई को मुंबई-गोवा हाईवे पर परशुराम घाट में केमिकल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। टैंकर लोटी से गोवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान परशुराम घाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ढलान और तेज रफ्तार के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
24 मई को भी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बड़ा हादसा हुआ था। वर्धा जिले की ओर डीजल लेकर जा रहे टैंकर से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर टैंकर की केबिन के नीचे फंस गया। वहीं, टैंकर से लगातार डीजल रिसाव होने के कारण मौके पर विस्फोट का खतरा भी पैदा हो गया था।
14 मई को भी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे। हादसा धाणीवरी इलाके के पास हुआ, जहां बारातियों से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





