भारत

यमुना में बड़ा हादसा, शादी से लौट रही नाव नदी में पलटी

SHIDDHANT
6 May 2026 11:49 PM IST
यमुना में बड़ा हादसा, शादी से लौट रही नाव नदी में पलटी
x
NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Uttar Pradesh, उत्तर प्रदेश: कुरारा क्षेत्र के पास यमुना नदी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी नाव बीच धारा में पलट गई। हादसे के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर नदी पार कर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक संतुलन खो बैठी और बीच धारा में पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय एक युवक ने साहस दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक धीरू ने बताया कि बच्चों की हालत देख वह खुद को रोक नहीं सका और नदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त लोग शादी समारोह से लौट रहे थे और कुछ लोग नदी पार कर
खरबूजा
लेने भी गए थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत कार्य तेज कर दिया गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
Next Story