भारत

पत्थर की खान में हुआ बड़ा हादसा, 6 मजूदर नीचे दबे

Admin4
21 Feb 2024 11:05 AM GMT
पत्थर की खान में हुआ बड़ा हादसा, 6 मजूदर नीचे दबे
x
जयपुर। पाली जिले के गुड़ा एदंला थाना क्षेत्र के साकदड़ा गांव (चाणोद) के निकट बुधवार सुबह एक पत्थर की खान में बड़ा हादसा हो गया। खान में पत्थर गिरने से 6 मजूदर नीचे दब गए। जिसमें में से 3 की मौत हो गई। जबकि एक को जोधपुर रेफर किया गया है। अन्य दो को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर गुड़ा एंदला और तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया है। मौके पर ग्रामीणा जुटे हुए हैं जो मजदूर को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।
गुड़ा एंदला थाने के हैड कॉन्सटेबल अमराराम के मुताबिक, अभी तीन मजदूर खदान में पत्थरों के नीचे दबे हुए हैं। जबकि एक को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं 2 को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा साढ़े बजे हुआ था। ये लोग माइंस में बैठे हुए थे कि अचानक से ऊपर से पत्थर गिरने लगे। इसमें महावीर (20), हेमराज (22), मोहन (21) पत्थरों के नीचे दबे हैं। वहीं गंभीर घायल शांति (25) को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। श्रवण (24) और ईश्वर (24) को हल्की चोटे आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।
Next Story