भारत
बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराई 24 फीट ऊंची कांवड़, 7 झुलसे
jantaserishta.com
30 July 2024 1:43 PM IST

x
सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 24 फीट ऊंची कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसमें सात कांवड़िए झुलस गए हैं। घटना मेरठ के बागपत फ्लाईओवर के पास की है। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का एक जत्था 24 फीट ऊंची कांवड़ लेकर फ्लाईओवर से गुजर रहा था। तभी कांवड़ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट आने से दिल्ली के रहने वाले सात कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत ही हाइटेंशन लाइन को बंद कराया गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, “ये घटना टीपी नगर क्षेत्र में बागपत फ्लाईओवर के पास हुई। कांवड़ियों का एक जत्था 24 फीट ऊंची कांवड़ को लेकर जा रहा था। तभी 35 हजार की एक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कांवड़ में अचानक करंट आ गया। जिसमें तीन कांवड़िए गंभीर रुप से झुलसे हैं और कुछ कांवड़ियों मामूली चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
पुलिस के मुताबिक, 24 फीट ऊंजी कांवड़ लकड़ी की थी। जिस वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि सभी कांवड़िए दिल्ली के शालीमार बाग हैदरपुर के रहने वाले हैं। वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस हादसे के दौरान कांवड़ में आग भी लग गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





