भारत

मंडला में हुआ बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत, एक गंभीर

Rani Sahu
15 Jan 2022 5:39 PM GMT
मंडला में हुआ बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत, एक गंभीर
x
जिला के भुआ बिछिया थाना के अंतर्गत शनिवार रात सड़क हादसा हो गया

मंडला। जिला के भुआ बिछिया थाना के अंतर्गत शनिवार रात सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे क्रमांक30 में ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार लोग दब गए थे। इसमें तीन की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भुआ बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे उपचार दिए जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत भी हो गई है। सभी भुआ बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी बताए गए हैं। ट्रैक्टर में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें दो लोग बच गए हैं। ट्रैक्टर का केवल इंजन था। घटना शनिवार रात साढ़े 8 बजे की बताई गई है।

खैराकी पर्यटन स्थल से लौट रहे थे : भुआ बिछिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया से पर्यटन स्थल खैराकी ट्रैक्टर लेकर गए थे। देर शाम काे वे वापस लौट रहे थे। उस समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर भुआ बिछिया से करीब 5 किमी पहले ही अनियंत्रित हो गया और यहां के गणेश पेट्रोल पंप के नजदीक पलट गया। सभी 6 लोग केवल ट्रैक्टर इंजन में ही सवार थे। स्थानीय जन व राहगीरों ने तत्काल मदद की। ट्रैक्टर इंजन में 4 लोग दब गए थे। उसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल बिछिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
ये हैंं मृतक : संजू पिता धनवा मरकाम 18 साल पड़रिया, संजू मरावी पिता अर्जुन मरावी 18 साल, संदीप पिता समारू धुर्वे 17 साल सभी पड़रिया निवासी की मौत हो गई है। वहीं दिनेश सैयाम गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इनका कहना है :
ट्रैक्टर इंजन पलटने से तीन लोग की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


Next Story