भारत

डैम में बड़ा हादसा: नाव पलटने से 8 लोगों की मौत

Nil dhankar
17 July 2022 3:32 PM IST
डैम में बड़ा हादसा: नाव पलटने से 8 लोगों की मौत
x
पुलिस मौके पर

कोडरमा। इस वक्त झारखंड के कोडरमा जिल से बड़ी खबर आ रही है, जहां मरकच्चो प्रखंड स्थित डैम में नाव पलटने से 9 लोग डूब गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद से नाव में सवार 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक मरकच्चो प्रखंड स्थिडैम जलाशय में 9 से 10 लोग एक नाव पर सवार होकर घूमने निकले थे. इसी दौरान नाव पलट गयी, जिससे 8 लोगों के मौत की खबर है. बता दें, घटनास्थल कोडरमा और गिरिडीह जिला के सीमा पर स्थित है.

मिली जानकारी के अनुसार डूबने वालों में पांच बच्चे, दो महिला और दो पुरुष समेत कुल 9 लोग शामिल हैं, ये सभी गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के खेन्तो गांव के बताए जा रहे हैं. नाव पर बैठे सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. सभी लोग गोरहन्द डेम (पंचखेरो जलाशय) घूमने आए थे. नौका से सैर के दौरान घटना घटी. नाव पर कुल 10 लोग सवार थे जिसमें से दो लोग तैर कर जान बचाने में सफल रहे.

Next Story