भारत

कोरोना काल में बड़ा हादसा: ट्रेन ने वाहनों में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, ऐसे हुआ पूरा हादसा

jantaserishta.com
22 April 2021 10:13 AM IST
कोरोना काल में बड़ा हादसा: ट्रेन ने वाहनों में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, ऐसे हुआ पूरा हादसा
x
इस हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह एक रेल हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने बरेली-शाहजहांपुर के पास ट्रेन क्रॉसिंग पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ. जब उल्हासनगर के पास ट्रेन क्रॉसिंग पर खड़ी एक डीसीएम, बाइक और ट्रक को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
शाहजहांपुर के डीएम के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के बारे में जानकारी ली है और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. जिनकी मौत हुई है, उनके परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. जो लोग हादसे में घायल हुए थे, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story