भारत

बड़ी दुर्घटना: हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

jantaserishta.com
28 Jan 2023 11:24 AM IST
बड़ी दुर्घटना: हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इस प्लेन ने यूपी के आगरा से उड़ान भरी थी और भरतपुर जिले के उच्छैन इलाके में ये हादसा हुआ है.
यूपी के आगरा से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि अधिक जानकारी का इंतजार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story